
Deoghar: देवघर से बड़ी खबर है। महानवमी पर देव नगरी में गोलीबारी की घटना हुई है। जिले के कुंडा थाना इलाके के बलियाचौकी में हुई गोलीबारी के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। मृतक का नाम रिंकू पूरी बताया जा रहा है। जो बलियचौकी का रहने वाला था।

घटना मंगलवार की शाम को 6 बजे के आसपास की है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस कप्तान फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थल का जायजा लिया। उसके बाद एसपी सदर अस्पताल पहुंचे।

मृतक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति था। उसके ऊपर कई मामले भी दर्ज हैं। उसके सिर , सीने व पीठ में गोली मारी गई है।
आपको बता दें कि गोलीबारी की घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा ऑटो से घायल हालत में मृतक को सदर अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसकी प्रारंभिक जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले को आपसी विवाद बता रही है और इसी एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर हमलावर फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।


