नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हफ्ते कच्चे तेल के दाम सात फीसदी तक टूटे, लेकिन घरेलू बाजार में इसका फायदा देखने को नहीं मिला है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में लगातार तीन दिन तक हर दिन 20 पैसे की मामूली कटौती के सिवा कोई बड़ा बदलाव नहीं किया।

राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। आज डीजल भी शुक्रवार की तरह 89.27 रुपये प्रति लीटर पर ही स्थिर रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल के भाव क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे।
वहीं, डीजल के दाम क्रमश: 96.84 रुपये, 93.84 रुपये और 92.32 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहे। हालांकि, पिछले तीन दिन में डीजल 60 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल बीते चार महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। दुनियाभर में कोरोना का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ रहा है। इस वजह से कच्चे तेल के बाजार में लगातार सुस्ती का दौर जारी है।
कारोबार बंद होते समय शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 1.37 डॉलर प्रति बैरल टूटकर 65.18 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1.27 डॉलर प्रति बैरल घटकर 62.32 डॉलर पर बंद हुआ।
इन्हें भी पढ़ें:
- Gumla News: कोबजा गांव में ग्राम सभा का फैसला, ईसाई धर्मगुरुओं के प्रवेश पर रोक
- खड़गे का हमला, ‘भाजपा के जाने से ही बचेगा लोकतंत्र, बिहार-यूपी और महाराष्ट्र की सरकारें ‘वोट चोरी’ से बनीं’
- UP Assembly Election 2027: 2022 में बहराइच की सात सीटों में से चार पर BJP को मिली थी जीत, दो SP के खाते में
- Jharkhand: तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका
- Bolivia में ‘El Niño’ के असर से निपटने को National Emergency घोषित, म्यांमार ने बनाए 600 राहत केंद्र



