
Deoghar : देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के जगमनिया गावं में ग्रुप लोन का बंकाया रूपया मांगने गयी एक महिला व उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर पीड़िता चंद्रिका देवी ने थाना में मामला दर्ज कराया है। जिसमें गावं के ही राजकुमार सिंह, सोनू सिंह, सबीना कुमारी, कविता सिंह, जयंती देवी, गुड़िया देवी को आरोपी बनाया है।

मामले में कहा है कि राजकुमार सिंह अपनी बेटी की शादी में ग्रूप से 30 हजार का लोन लिया था। जिसे तीन माह के अंदर लौटाने की बात कही थी।
कई बार उसके घर पर रूपया मांगने पूर्व में गयी थी लेकिन उसके द्वारा कोई- कोई झुठा बहाना बनाकर टाल दिया जाता था। 06 अप्रैल को उसके घर वह रूपया मांगने गयी थी।
उसी दौरान उसके परिवार के उपरोक्त लोगों द्वारा उसके साथ पहले गाली गलौज किया जाने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो सभी लोग लाठी डंडा से मारपीट करने लगे।
हो हल्ल सूनकर उसकी गोतनी सुधा देवी, भैंसूर की बेटी दिपीका देवी, ललिता कुमारी बचाने आये तो उन लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मामला दर्ज कर देवीपुर थाना पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


