
Deoghar : साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद सिन्हा व एसआइ घनश्याम गंझू व उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देवीपुर थाना क्षेत्र के मुंडा-मुंडी गांव के समीप जंगल-झाड़ी से साइबर ठगी का योजना बना रहे 10 साइबर ठग को गिरफ्तार किया है।

साथ ही पुलिस ने इसी मामले में दो किशोर को भी निरुद्ध किया है। इन गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से 15 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड सहित सात प्रतिबिंब सिम भी बरामद किया गया है।

–ऐ गये जेल
जेल जाने वाले साइबर ठगों में जसीडीह थाना क्षेत्र के बजरमरुआ गांव निवसी पंकज कुमार दास व नितेश कुमार दास, मधुपुर थाना क्षेत्र के जयंतीग्राम निवासी संजीत कुमार दास, सारठ थाना क्षेत्र के करैहया गांव निवासी चंदन कुमार दास, शैलेश कुमार दास व विक्रम कुमार,
बिहार प्रांत के जमुई जिला के चकाई चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी आकाश कुमार दास, मधुपुर थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार, टिटिहियां बांक निवासी नंद लाल कुमार दास शामिल है।
जबकि निरुद्ध किए गए किशोर सोनारायठाढ़ी व मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है।
गिरफ्तार साइबर ठगों में से सात के मोबाइल नंबर पर प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है।
वहीं नौ के पास से जब्त मोबाइल नंबर पर जेएमआइएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज है।


