
Deoghar / Madhupur : मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित आमतल्ला भेड़वा में पोक्सो एक्ट मामले में फरार आरोपी मो० शहाबुदीन के घर ढोल बजाकर पुलिस ने इश्तेहार चिपका दिया है। इस कांड के अनुसंधान पदाधिकारी सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि कांड के आरोपी पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार है।

आरोपी के खिलाप न्यायालय से इश्तिहार जारी हुआ है। जिसे आरोपी के घर के अलावे पंचायत भवन,न्यायालय परिसर के बाहर चिपकाया गया है l

इसके बाद भी आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कुर्की जब्ती की कार्यवाही की जाएगी। क्योंकि आरोपी पर गम्भीर आरोप के तहत मामला दर्ज है।


