
Deoghar: जिले के देवघर-दुमका रेलवे लाइन पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बुर्जूग की मौत हो गयी। मृतक का नाम छोटेलाल ठाकुर है जो मोहनपुर थाना इलाके के बांक का रहने वाला है।

घटना की बावत परिजनों ने बताया कि सुबह ये शौच के लिये जा रहे थे। उसी दौरान रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

परिजनों ने बताया कि मृतक को कम सुनाई भी पड़ता था। इधर जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।


