
Deoghar / Madhupur News : देवघर जिले के मधुपुर शहर में सोमवार की रात को चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

मधुपुर शहर स्थित पंच मंदिर रोड के हनुमान मंदिर और श्याम मंदिर से अज्ञात चोरों ने लगभग 20 लाख रुपए मूल्य के चांदी के आभूषण कि चोरी कर ली।

घटना रात के एक से दो बजे के बीच की बताई जाती है। बताया जाता है कि चोर दोनों मंदिरों के ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
चोरों ने हनुमान जी की मूर्ति से चांदी का मुकुट और अन्य आभूषण तथा श्याम बाबा की मूर्ति से चांदी के आभूषण कि चोरी कर ली।
जानकारी मिलते ही मधुपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद के नेतृत्व में अंचल पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार, थाना प्रभारी त्रिलोचन तमसोय और पथरोल थाना प्रभारी दिलीप विलुंग दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले कि जांच किया।
पुलिस चोरों कि पहचान को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। एडीपीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।


