
Deoghar : देवघर जिले में अपराधियों ने स्कूल के प्रिंसिपल की बम से मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार को जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के महुआडाबर मध्य विद्यालय में हुई है।

अपराधियों ने 52 वर्षीय संजय दास पर बम से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गयी।

बताया जाता है कि यह घटना उस वक्त हुई, जब संजय दास स्कूल से बायोमैट्रिक्स कराकर स्कूटर से कहीं जा रहे थे। तभी पिपरासोल के पास घात लगाये अपराधियों ने उन पर बम से हमला कर दिया। बमबाजी की घटना में संजय दास की मौके पर ही मौत हो गयी। बम धमाके की आवाज सुनकर इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


