
Sahibganj : हत्या के 14 दिन बाद रिबिका पहाड़िन का सिर तालाब से बरामद हुआ है। पुलिस सिर को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को तालाब में मछुआरों ने एक सिर तैरता हुआ देखा। जिसकी जानकारी बोरियो पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सिर को बरामद कर लिया।

गौरतलब है कि रिबिका पहाड़िन की हत्या कर उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिये गये थे। पुलिस ने अबतक शरीर के 29 टुकड़े को बरामद किया हैं। बाकी टुकड़े की तलाश जारी हैं।



