
Deoghar : देवघर-चकाई मुख्य मार्ग पर डिगरिया पहाड़ के पास हुए सड़क हादसे में जसीडीह बीआईटी मेसरा के एक प्रोफेसर घायल हो गये। घायल का नाम आशुतोष कुमार है।

उन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की बावत बताया जाता है कि वे कार से किसी तरह गिर कर घायल हो गये।

उन्हें साथियों की मदद से इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना पर जसीडीह पुलिस डिगरिया पहाड़ गयी थी।
लेकिन पुलिस को वहां कुछ भी जानकारी नहीं मिल पायी।



