
Deoghar: देवघर मेयर रवि कुमार राउत (Deoghar Mayor Ravi Kumar Raut) ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर (All India Council of Mayors) के राष्ट्रीय सचिव बनाये गये हैं। काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लेटर जारी कर देवघर के मेयर को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।

मेयर रवि कुमार राउत ने बताया कि ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ मेयर देश का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संगठन है। इसमें देश के अधिकांश नगर निगमों के मेयर जुड़े हुए हैं। यह संगठन शहरी विकास, स्थानीय स्वशासन के सुदृढ़ीकरण और नगर निकायों की नीतियों में सुधार के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करती है। इसमें सचिव जैसे महत्वपूर्ण मिलने से खुशी मिली है। यह पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है।

मेयर रवि ने कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान बाबा नगरी लोगों के नाम है। अब देवघर नगर निगम में जनहित के कार्यों और शहरी विकास की योजनाओं को राष्ट्रीय पटल पर रखकर नई गति प्रदान की जायेग।
रवि राउत के ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ मेयर के राष्ट्रीय सचिव बनने से देवघर निगम के लोगों में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का ताँता लगा है।


