
Deoghar : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के देवथर गावं के पास हुए सड़क हादसे में बुलेट सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम देवेन्द्र सिंह और सोनू सिंह है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के सतीघाट का रहने वाला है।

दोनों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की बावत बताया जाता है कि बुलेट सवार दोनों युवक अपने घर से भंगीया पहाड़ जा रहा था।

उसी क्रम में सामने से आ रहे एक टोटो से उसकी बुलेट की जोर दार टक्कर हो गयी। इस घटना में दोंनो गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगो की मदद से दोनों को 108 नबंर की ऐंबुलेंस से इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा गया। जहां दोनो का इलाज किया जा रहा है।
घटना की जानकारी मोहनपुर थाना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


