
Deoghar News : आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया। घायल कुंडा थाना क्षेत्र के कासीडीह निवासी मोहन वर्मा का इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

यहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर के समीप दीवार का निर्माण करा रहा था। पड़ोसी ने काम करने से रोक दिया।

कारण पूछने पर धारदार हथियार से सिर पर वार कर जख्मी कर दिया। पीड़ित घायल हालत में थाना पहुंचा।
जहां से उसे इलाज के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मारपीट कर युवक को किया घायल


