
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के नाढ़ा सिमर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। इस घटना में एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।

सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

घायलों में प्रदीप यादव, पवन कुमार, भूखल मंडल, छविरानी देवी, सचिता देवी, सुमंजय कुमार, कृष्णा कुमार, वासुदेव मंडल, सुधीर मंडल के नाम शामिल हैं।
घटना के संबंध में घायल प्रदीप मंडल ने बताया कि गोतिया के साथ पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था। पूर्व इसे लेकर थाना में मामला भी दर्ज कराया गया था। बताया कि विरोधी गूट के द्वारा अचानक जमीन का घेराबंदी करना शुरू कर दिया।
वे लोग जब इसका विरोध करने वहां पहुंचे तो सीाी लोग हार्वे हथियार के लैश होकर मारपीट करना शुरू कर दिया। इस घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी देवीपुर थाना पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।



