
Deoghar : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की शाम को दुमका जिला के सरैयाहाट इलाके में हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन व्यक्ति घायल हो गया।

घायलों में रामचरित्र साह, नीलचंद कुमार साह और मनी शंकर साह के नाम शामिल हैं। तीनों सरैया हाट थाना क्षेत्र के तितमो गावं का रहने वाला है। परिजनों ने बताया की तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर सरैयाहाट बाजार से शाम को घर लौट रहा था।

उसी दौरान पीछे से एक पिकअप वेन के चालक ने तेज गति से वाहन को चलाते हुए धक्का मार दिया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप घायल हो गया। पहले इलाज के लिए सरैयाहाट स्थित अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम को देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिले के मार्गोमुण्डा थाना क्षेत्र के कैराकुण्डी मोड़ के पास एक चार चक्का वाहन ने पीछे से एक बाइक में धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक सवार सुरेन्द्र हेमब्रम और मोहन सोरेन घायल हो गया जो मार्गोमुण्डा थाना क्षेत्र के लालपुर का रहने वाला है । दोनों को पहले इलाज के लिए मधुपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बुधवार की सुबह देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया।
परिजनों ने बताया की दोनों बाइक से मंगलवार की शाम को प्रतापपुर गावं से मजदूरी कर वापस लौट रहा था। उसी क्रम में कैराकुंडी मोड़ के नजदीक चार चक्का वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया। बुधवार की सुबह कुंडा थाना क्षेत्र के शहीद आश्रम रोड में अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल का नाम अभिषेक कुमार है जो शहीद आश्रम रोड इलाके का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में कुंडा निवासी सुमन कुमार तथा नावाडीह निवासी मिथुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है


