
Deoghar: लंबे समय के बाद कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से देवघर में दस्तक दी है। शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमण मरीज मिला है। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. मनीष शेखर ने इसकी पुष्टि की है।

मरीज को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखकर उसकी स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए रखा है। बताया कि मोहनपुर इलाके का रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति को बुखार, सर्दी व खांसी की शिकायत पर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। यहां रैपिड एंटीजन किट से सैंपल लेकर जांच कराया गया। जांच रिपोर्ट पाजीटिव आया।

कहा कि लोगों को डरने या भयभीत होने की जरूरत नहीं है । केवल सावधान और सर्तक रहने की जरूरत है। शारीरिक दूरी का पालन करें।


