
Deoghar News : बाबा मंदिर में सोमवार को अधिक भीड़ होने के कारण मंझलाखंड में गिरने से तीन श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में बिहार के जमुई जिला निवासी कृष्णा राउत, सीता देवी और देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के कोलहड़िया गांव निवासी नरेश प्रसाद यादव शामिल हैं।
घटना के बाद वहां तैनात पुलिस कर्मियों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां इलाज के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गयी।

घटना के संबंध में घायल नरेश प्रसाद यादव ने बताया कि जैसे ही वे मंदिर के मंझलाखंड में प्रवेश किए, पीछे से भीड़ ने जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगने से तीनों गिर गए और घायल हो गए।



