
Deoghar : देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबराजपुर के पास सोमवार की देर रात को अज्ञात चार पहिया वाहन ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को रौंद दिया। इस घटना में चारों लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।

मृतकों में बसंती देवी (55), पुक्नु देवी (60) साकिन दुबराजपुर मुकेश कोल (20) साकिन असना कोलपाड़ा थाना पालोजोरी जिला देवघर, संजू देवी (26) साकिन बगरायडीह मसालिया जिला दुमका के नाम शामिल हैं।

घटना की बावत परिजनों ने बताया की मृतका बसंती देवी की नतनी की शादी थी। उसी कार्यक्रम में सभी जुटे थे। सोमवार की रात करीब 9.30 बजे सभी लोग दुबराजपुर स्थित तालाब में पणेता करने गए थे।
सभी लोग पणेता कर तालाब से निकले और सड़क पार कर रहे थे उसी दौरान अंज्ञात चार पहिया वाहन आया और चारो को रौंदते हुए फरार हो गया। उनके साथ चल रहे और लोग गावं में जाकर घटना की जानकारी दी।
उपरांत परिजन घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बताया की घटना के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची उसके बाद सभी को पालोजोरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने चारो को मृत घोषित कर दिया।
पालोजोरी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।



