Madhupur / Deoghar : गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे (Godda MP Dr Nishikant Dubey) शनिवार को बसकुप्पी पहुंचे। बीते दिनों मंदिर को क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी ग्रामीणों से ली।

मौके पर गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे ने कहा राज्य में सरकार बहुमत से जीती, हमारी शुभकामना है इस सरकार को। अभी पूर्णत: सरकार बनी नहीं, सभी मंत्री ने शपथ नहीं लिया है।

चुनाव में हार और जीत लगा रहता है। मैं भी चार बार जीता हूं। भारतीय जनता पार्टी के एमएलए भी यहां से जीते हैं। पहला मौका है जब लगातार दो बार वह जीते हैं। लेकिन मंदिर को नष्ट करने की कोशिश, मंदिर को बर्बाद करने की कोशिश, हमारी आस्था पर चोट करेंगे, मूर्ति के कपड़े को सिगरेट से जलने की कोशिश करेंगे।
हमारे कार्यकर्ताओं के घरों के ऊपर से झंडा उतारने, उस पर मल मूत्र करना यह तो बर्दाश्त से बाहर है। राज्य में आपकी सरकार है तो केंद्र में भी तो मोदीजी की सरकार है।
सत्ता में रहकर आप कुछ भी नहीं कर सकते। भारतीय जनता पार्टी का एक भी कार्यकर्ता यदि जिंदा है तो हिंदुओं के ऊपर आक्रमण, दुर्व्यवहार बर्दाश्त से बाहर है। इसके लिए जो भी कानूनी प्रक्रिया हो वह प्रक्रिया हम करेंगे।
सड़क से लेकर संसद तक इस बात को उठाएंगे। यह सरकार कितने दिनों तक चलेगी यह तो समय बताएगा। यदि भाजपा कार्यकर्ता और हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाएगा तो अधिकारियों के ऊपर भी कार्रवाई करेंगे और सरकार के ऊपर भी कार्रवाई होगी।
मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, भाजपा नेता संजय यादव, अशोक यादव, भारत लाल भैया,ऋषि सिंह, मनोज रवानी मोहन कुमार आदि उपस्थित थे।



