
Bikaner Sweets in Deoghar: दुर्गा पूजा का समय चल रहा है ऐसे में मिठाइयों की डिमांड बढ़ गई है। और देवघर में मिठाइयों की बात चले और बीकानेर का जिक्र न हो ये तो नामुमकिन है। लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा देवघर का शुद्ध व स्वादिष्ट मिठाई बिक्री करने वाला बीकानेर स्वीट्स अब वर्ल्ड फेमस मिठाइयों का स्वाद भी शहर के लोगों को चखा रहा है।

जी हां.. तुर्की का वर्ल्ड फेमस मिठाई बकलावा अब बीकानेर स्वीट्स में भी उपलब्ध। हनी और ड्राई फ्रूट्स से बना बकलावा मिठाई लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अन्य शहरों के मुकाबले ये मिठाई यहां कम दाम पर उपलब्ध है। तुर्किश बकलावा की खासियत ये है कि ये मिठाई स्वादिष्ट तो है ही साथ ही ये 90 दिनों तक खराब नहीं होता है।

तुर्किश बकलावा के साथ साथ छेना के एक दो नहीं बल्कि दो दर्जन से ज्यादा वेराइटीज बीकानेर में मिल रहे हैं। इसके अलावा यहां कई तरह की मिठाईयां उपलब्ध है।
बीकानेर स्वीट्स के प्रोपराइटर संजीत कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कई ऐसी मिठाईयां हैं जो पहले देवघर में नहीं मिलती थी उसे यहां लाने की कोशिश की है। अभी नया बकलावा की बिक्री शुरू हुई है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों का भरोसा ही उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत देता है। वो इस कोशिश में लगे हैं कि तमाम वर्ल्ड फेमस स्वादिष्ट मिठाइयों को देवघर में लाया जाए ताकि देवघरवासी उसका स्वाद चख सकें।


