Deoghar: 1932 से खतियान और 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के पास होने की खुशी में महागठबंधन देवघर के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा वीआईपी चौक से टावर चौक तक पैदल मार्च किया गया। टावर चौक पर सभी ने खुशियां मनाई, पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी और अबीर गुलाल लगाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरे कैबिनेट को बधाई दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि झारखंड में हजारों लोग शहीद हुए कितनों ने अपनी रोजी-रोटी कुर्बान कर आंदोलन में गुरुजी की अगुवाई में कूद गए, कितनों ने अपनी जान गवाई, कितने व्यक्ति जेल गए और अंत में राज्य बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 1932 का खतियान लागू करने के लिए बहुत-बहुत बधाइयां।
पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि यूपीए के सभी लोग इस खुशी को मिलजुल कर मना रहे हैं। हेमंत सोरेन की अगुवाई में यह राज्य विकास की ओर चलेगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय मुन्नम ने कहा कि महागठबंधन की अगुवाई में हमारे मेनिफेस्टो में 1932 का खतियान था। हम लोगों ने इसे लागू किया। केंद्र सरकार इस पर जवाब देगी।
सेंट्रल कमेटी सदस्य सुरेश शाह ने कहा कि हमने अपना काम कर दिया। 1932 का खतियान झारखंड वासियों का पहचान थी। हमने दे दी। अब केंद्र इसे पास कर झारखंड वासियों का हक दे। नहीं तो हम लोग सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश शाह, जिला सचिव बाबूराम सोरेन, उपाध्यक्ष सरोज सिंह, महानगर कमेटी अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ,सचिव अंग्रेज दास, युवा मोर्चा के प्रकाश पांडे, महिला मोर्चा से नीलम देवी, रजनी सिन्हा ,आशा देवी , नारायण मंडल, धनु रावत, कोषाध्यक्ष मनोज दास, एससी मोर्चा के नंद किशोर दास, बैजू दास, विजय दास, राजू वाला, मकसूद आलम, ललन मंडल, वीरेंद्र राय, यश गुप्ता, सौरभ झा, विपिन यादव, दिलावर हसन, मोहम्मद नौशाद, नगर कमेटी एवं सभी प्रखंड कमेटी के लोग और कांग्रेस से जिला अध्यक्ष संजय मुन्नम, प्रोफेसर उदय सिंह, दिनेश आनंद झा, रवि केसरी, दिनेश मंडल, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं राजद से पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, प्रोफेसर फनी भूषण यादव, जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, मुरारी यादव , जयराम यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।