
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कुंडा मोड़ स्थित एक गैराज से एक हेल्फर का शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम 45 वर्षीय राजेश पूजहर है जो सारठ थाना क्षेत्र के गोबरसाला गावं का रहने वाला है।

इधर जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस गैराज पहुंची और सबको कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक गैराज में हेल्फर का काम करता था। रात को गैराज में सो जाता था।

वह पिछले करीब डेढ़ वर्षों से उक्त गैराज में काम कर रहा था। उक्त गैराज में काम करने वाले मिस्त्री कालीरखा निवासी संजीव राय ने बताया कि वह शुक्रवार को गैराज में काम पर पहुंचा तो देखा कि राजेश पूजहर का शव अंदर पड़ा है।
पहले उसने इसकी जानकारी परिजनों को दिया उपरांत पुलिस को सूचित किया। समाचार लिखे जाने तक कुंडा पुलिस मामले कि जांच में जुटी थी।


