
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के देवघर कॉलेज के पास स्थित एक लॉज से एक छात्र की मोबाइल की चोरी कर ली गयी। इसे लेकर बिहार के जमुई जिला के सिमुलतल्ला निवासी छात्र संतोष कुमार यादव ने नगर थाना में शिकायत किया है।

इस मामले में नगर पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी है। बताया जाता है कि छात्र का मोबाइल कमरे में था। वह बगल में शौच के लिये गया था। जब लौट कर आया तो देखा की मोबाइल गायब था।


