
Deoghar: अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में जहां दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की सुबह जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के चकाई रोड स्थित डिगरिया पहाड़ के पास अनियंत्रित होकर एक मैजिक वाहन पेड़ से टकरा गया।

मैजिक वाहन में सवार दो श्रद्धांलु महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का नाम अलवा देवी और सुनरमा देवी है जो जमुई जिला के लछुआड़ थाना क्षेत्र के धावाटांड कि रहने वाली है।

घटना की बाबत घायल महिला ने बताया कि वे लोग बाबाधाम पूजा करके मैजिक वाहन से वापस घर लौट रहे थे। उसी क्रम में डिगरिया पहाड़ के पास मैजिक वाहन के सामने एक गाय आ गया। जिससे बचाने के चक्कर में मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों कि मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
दूसरी घटना दुमका जिला के हँसडीहा थाना इलाके कि है। जहां एक बाइक और साइकिल सवार एक बीच टक्कर हो गया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर में भर्ती कराया गया है। घायल बाइक सवार का नाम चेतन राउत है जो बारिडीह गावं का रहने वाला है।

वहीं साइकिल सवार का नाम अजीत कुमार है जो बेलटिकरी गावं का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि बाइक सावर चेतन राउत घर से हँसडीहा बाजार जा रहा था। जबकि बेलटिकरी अजीत साइकिल से घर जा रहा था।
उसी दौरान भाटिन गावं के पास दोनों के बीच टक्कर हो गई। सभी घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


