
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने रंगदारी मामले में पांच आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जेल गए आरोपियों में शिवगंगा लेन निवासी अंकित झा, हरिहर बड़ी निवासी बजरंगी राउत, सीता होटल के पास निवासी रोबिन देव, शिवगंगा लेने निवासी आदर्श झा, बम बम बाबा पथ कॉलोनी निवासी निर्मल राय के नाम शामिल है।

बताते चले कि गोविंद खवाड़े लेने निवासी अमन झा ने 24 जुलाई को रंगदारी मांगने को लेकर मामला दर्ज कराया था। इसे लेकर नगर थाना में 441/ 24 उपरोक्त जेल गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
जिसमें रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गई थी।
जेल गए सभी आरोपी मृतक बाबा परिहस्त गैंग के सदस्य हैं। सभी आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था।


