
Deoghar: जसीडीह थाना क्षेत्र के चकाई मोड़ के पास अज्ञात बाइक के धक्के से एक श्रद्धालु घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल का नाम रौशन कुमार है जो बिहार के सासाराम जिले का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया की बाबा धाम जल चढ़ाने के उपरांत सभी अपने साथियों के साथ वापस अपने घर जाने के लिए जसीडीह स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे।
उसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक चालक ने उसे जोरदार धक्का मार दिया और अपनी बाइक लेकर घटना स्थल से फरार हो गया। मामले की जानकारी जसीडीह थाना की पुलिस को दे दी गई है।



