
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (Governor CP Radhakrishnan) के बांग्लादेशी घुसपैठ के बयान (statement of Bangladeshi infiltration) पर कड़ी नाराजगी जतायी है (expressed strong displeasure)। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने किसी नेता की बातों को कैसे आधार मान लिया। राज्यपाल ने एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठ से आदिवासियों की जीवनशैली बदल जाएगी। घुसपैठिये यहां आकर आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के सामने वे इस मुद्दे को रख चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की बातें परेशान करने वाली हैं। मैं बताना चाहता हूं कि झारखंड की कोई भी सीमा बांग्लादेश के साथ नहीं जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और ओड़िशा के साथ झारखंड का सीमा जुड़ा हुआ है, लेकिन बांग्लादेश के साथ तो बिल्कुल भी नहीं।

भट्टाचार्य मंगलवार को पार्टी के कैंप कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि राज्य सरकार की इसमें क्या भूमिका है यह भी साफ होनी चाहिए। राज्यपाल को यह जानना जरूरी है कि झारखंड की भौगोलिक स्थिति बदल रही है। केंद्र सरकार के हाथों में सेना और बीएसएफ के जवान हैं। सुरक्षा का जिम्मा भी केंद्र के हाथों में है, तो फिर घुसपैठ की बात कहां तक सच है? मणिपुर की घटना पर हमारे राज्यपाल को बोलना चाहिए था। लेकिन वो तो गुजरात, महाराष्ट्र और बंगाल का स्थापना दिवस मना रहे हैं। राज्यपाल का ताजा इंटरव्यू विधानसभा में मुद्दा बनकर उभरेगा।
भट्टाचार्य ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी को लेकर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यदि इंडिया की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की जा रही है, तो फिर भाजपा के लोग खेलो इंडिया, जीतो इंडिया, शाइनिंग इंडिया और बढ़ेगा इंडिया जैसी बात क्यों करते हैं।


