
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलथर मोड़ के पास गुरुवार की देर रात को हुए एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाई की मौत हो गई।

मृतक का नाम 30 वर्षीय सिकंदर यादव और 45 वर्षीय रामलाल यादव उर्फ डहरू यादव है। दोनों मोहनपुर थाना क्षेत्र के पथरी गांव के रहने वाले हैं।

परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक से एक तिलक समारोह में भाग लेने मोहनपुर जा रहे थे। इस दौरान देर रात को बल्थर मोड़ के पास एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी मिलते ही मोहनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात को ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर बताया जाता है कि घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।


