
Deoghar: कंपनी में पैसा लगाने के नाम पर मुनाफा कमाने के नाम पर ठगी कर लिए जाने को लेकर साइबर थाना में शिकायत दिया है। पीड़ित सरोज कुमार दुबे बिहार प्रांत के बक्सर का रहने वाला है। वह देवघर में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

शिकायत में पीड़ित का कहना है कि उसके मोबाइल पर टेलीग्राम एप के माध्यम से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बड़े कंपनी में काम करने की बात कही। कहा कि कंपनी में पैसा लगाने पर मुनाफे में दो से तीन प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी।

बातचीत के क्रम में उसने पीड़ित को अपने जाल में फंसा लिया। फिर कंपनी में नाम पर पैसा लगाने के लिए राजी कर लिया। उसने सबसे पहले, तीन हजार लगाया।
इसके बाद पांच हजार, सात हजार, 66 हजार व 1.98 लाख रुपये लगवा लिया। पीड़ित से कुल 2.79 लाख रुपये जमा करा दिया।
इसके बाद जब पीड़ित ने मुनाफे की रकम मांगा तो उसने पहले 5.80 लाख रुपये जमा कराने को कहा। इसके बाद कंपनी में लगाए गए रकम में से मुनाफे के रूप में 50 प्रतिशत का भुगतान किया जाएगा।
लेकिन जब पीड़ित ने बार-बार मुनाफे की मांग करने लगा तो उसका टेलीग्राम ही ब्लाक कर दिया। ठगे जाने का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


