
Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के मुखर विरोधी रहे गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने फिर से एक नया ट्वीट कर पूरे राज्य में सनसनी मचा दी है।

इस बार सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि ईडी (ED) ने पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पूरे झारखंड मंत्रिमंडल को बुलाने का निर्णय लिया है।

एमपी निशिकांत ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा- “झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय ने सरकार की माइनिंग पॉलिसी, शराब पॉलिसी, सभी विभाग के ट्रांसफर व पोस्टिंग पॉलिसी, स्मार्ट सीटी पॉलिसी, उद्योग नीति इत्यादि को समझने के लिए पूरे मंत्रिमंडल के सदस्यों को ससम्मान बुलाने का निर्णय किया है।”


