Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़िया गांव के पास एक पास टोटो पलट जाने से दो युवक घायल हो गए।

घायल नगर थाना क्षेत्र के कोरियासा गांव निवासी अशोक कुमार दास ने बताया कि वह टोटो चालक नागो दास के साथ टोटो से चितोलोढ़िया गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान टोटो पलट गया।

इस हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



