
Deoghar: अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार कि अहले सुबह जिले के मोहनपुर ब्लॉक के पास अनियंत्रित होकर एक मैजिक मालवाहक वाहन सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा गया।

इस घटना में मैजिक वाहन का चालक नगर थाना इलाके के हिरणा मोहल्ला निवासी राजेन्द्र पंडित गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों कि मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। उपरांत परिजनों को सूचना दी गई।

घटना कि बावत घायल मैजिक चालक राजेन्द्र पंडित ने बताया कि वह हँसडीहा से सामान पहुंचा कर वापस देवघर आ रहा था। उसी दौरान मोहनपुर ब्लॉक के पास सामने से आ रहे एक हाइवा का चालक ने उसे चकमा दे दिया।
हाइवा से टकराने से बचने के क्रम मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जमा ईंट के ढेर से टकरा गया। इस घटना में उसे गंभीर चोट लग गई।
वहीं अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में चकाई थाना क्षेत्र के कोहबाराटांड निवासी करू यादव और देवीपुर थाना क्षेत्र के हथबारी निवासी बहादुर महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


