
Deoghar: देवघर एयरपोर्ट पर जल्द ही नाईट लैंडिंग की सुविधा भी शुरू होने जा रही है। देवघर एयरपोर्ट के प्रभारी निदेशक प्रवीण कुमार ने नाइट लैंडिंग के बारे में बताया कि एयरपोर्ट में इसके लिए दिन रात काम चालू है। तीन महीने के अंदर सेवा को प्रारंभ करने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) की स्टॉल किया जा चुका है। बाकी काम चल रहा है, लेकिन कुछ भवन को हटाने की बात है, यह मामला हाइकोर्ट में चल रहा।

उन्होंने बताया कि भवन वाला मामला अगर एक से डेढ़ महीने के अंदर निबट जाता है, तो संभवत मार्च के अंत तक यहां से रात्रि सेवा भी शुरू कर दी जायेगी।
बता दें कि शुक्रवार से लो विजिबिलिटी में फ्लाइट लैंडिंग के लिये इक्विपमेंट भी पूरी तरह फंक्शनल हो जाएगा। अब लो विजिबिलिटी के कारण विमान कैंसिल नहीं होगी।


