Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना के नए थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पदभार ग्रहण किर लिया। थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। पदभार ग्रहण के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक बात चीत की।
उपरांत उन्होंने थाना का जायजा लिया। थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। उसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ थाना परिसर में बैठक किया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर एसआई फकरूद्दीन, एएसआई विजय सिंह, मुंशी राकेश सिंह, मेदनीडीह मुखिया प्रतिनिधि उमेश यादव, पूर्व वार्ड पाषर्द बिहारी यादव, चौकिदार नुनेश्वर पंडित सहित कई लोग उपस्थित थे।