
Bhagalpur: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सबसे अधिक अधिक आकर्षण का केंद्र कांवर होता है। कांवरिया तरह-तरह का कांवर लेकर देवघर बाबा बैद्यनाथधाम जाते हैं। बुधवार को इस साल का सबसे लंबा 108 फीट का कांवड़ लेकर पटना के कांवड़िया का जत्था सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा धाम रवाना हुआ।

इस जत्थे में 108 कांवड़िया भी हैं। यह दल एकता का संदेश दे रहा है। पटना के कंकड़बाग स्थित योगी वीर शिव मंदिर से यह कावड़िया का जत्था सुल्तानगंज पहुंचा। भक्तों ने कहा कि हमलोग एक कांवड़ लेकर जाते हैं। लेकिन हम लोग 108 फीट का कावड़ लेकर यह संदेश दे रहे हैं कि एकता में ही बल है।



