
मधुपुर(देवघर)
मधुपुर थाना क्षेत्र के सिंघो गांव में शनिवार को संपति विवाद में देवर ने भाभी को कुल्हाडी मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने घायल शनिचरी देवी को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया। चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है । घटना को लेकर घायल माहिला का पति पलटन मंडल ने मधुपुर थाना में आवेदन दिया हैं । जिसमें दो व्यक्ति को नामजद आरोपित बनाया है।

घायल महिला का पति पलटन मंडल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मवेशी का खाना बना रही थी। इसी बीच महिला का देवर रवि मंडल आया और कहा कि इस जमीन पर खाना नहीं बनाओं । उसकी पत्नी बोली कि यहां पर वर्षो से खाना बनाती आ रही हैं । इतने में वह चुल्हा की भट्टी को तोड़ दिया और कुल्हाड़ी से उसके सिर पर मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। रवि मंडल का पिता मुरारी मंडल भी उसके घर पर पथराव किया । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।



