
देवघर

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में प्रवासी श्रमिकों के आगमन को लेकर की जाने वाली व्यवस्था, कोरोना संक्रमण के संभावित तीसरी लहर, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत कोविड रोकथाम के अलावा प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कोविड टास्क फोर्स के गठन के पश्चात किए जा रहे कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड व पंचायत स्तरीय कोविड टास्क फोर्स टीम के द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों व जागरूकता कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराया। कोविड संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर आवश्यक तैयारियों व बरते जाने वाली सावधानियों को लेकर संबंधित अधिकारियों व चिकित्सकों की टीम को आवश्यक निर्देश देते हुए तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन की भी उपायुक्त ने दी है।
उन्होंने समुचित संख्या में बेड्स, ऑक्सीजन और दवाओं की पूर्व तैयारियों के लिए भी अधिकारियों की टीम बनाये जाने सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सप्लाई और उसकी उपलब्धता को लेकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने श्रमिकों के आगमन को लेकर की जाने वाले तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी 22 और 29 मई को मधुपुर रेलवे स्टेशन पर चिकित्सकों की विशेष टीम की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि थर्मल स्कैनिंग और स्वास्थ्य जांच के साथ किसी भी अपात स्थिति में आने वाले लोगों के अन्य स्वास्थ्य संबंधी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
प्रवासी श्रमिकों एवं उनके परिजनों के आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनेटाइजड करने की व्यवस्था के अलावा सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में रेलवे के अधिकारी, जिला स्तर के दण्डाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने का निर्देश भी दिया।


