
Deoghar: अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर में भर्ती कराया गया है।

बताते चलें कि जिले के पालोजोरी थाना इलाके के दुमका जामताड़ा मुख्य मार्ग पर चंद्ररायडीह मोड़ के पास सोमवार की देर रात को एक बाइक और ऑटो में टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार पालोजोरी थाना क्षेत्र के पथरघटिया निवासी 22 वर्षीय रियाज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात उसे पालोजोरी स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मोहनपुर थाना इलाके के चोपामोड़ के पास सोमवार कि देर रात को एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस घटना में टोटो चालक बांका जिला के सुईया थाना क्षेत्र के बड़फेड़ा गावं निवासी गोपाल रविदास गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने बताया कि देर रात को घटना स्थल से उठा कर आसपास के लोगों उसे एक घर में लेटा दिया। मंगलवार कि सुबह वह किसी तरह टोटो लेकर बैजनाथ पुर पहुंचा। वहां से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उसके सिर और पैर में गंभीर चोट है।
इधर जसीडीह चकाई मुख्य मार्ग पर चकाई थाना क्षेत्र के रघुसार के पास कुत्ता से टकरा कर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम बबलू मुर्मू है जो गिरिडीह जिला के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सिंधवासिंघा गावं का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के जीजा जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के धमना गावं निवासी टाणु हेमब्रम ने बताया कि बबलू मुर्मू बेंगलुरु से मजदूरी कर मंगलवार कि सुबह जसीडीह स्टेशन उतरा था। वह उसे लेने के लिए जसीडीह बाइक से पहुंचा था।
दोनों सुबह बाइक से वापस घर जा रहा था। उसी दौरान रघुसार के पास सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। जिससे बाइक टकरा गई और अनियंत्रित होकर दोनों सड़क पर गिर गया। अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसे में सारठ गोबरदाहा निवासी सुरेश सोरेन, बहादुरपुर निवासी कबूतरी देवी, दुमका जरमुंडी निवासी सुरेंद्र मृधा घायल हो गए सभी का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


