New Delhi: राजधानी स्थित शास्त्री पार्क इलाके में एक महिला से चलती कार में गैंगरेप को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि नौकरी दिलवाने का झांसा देकर दो आरोपी गाजियाबाद से पीड़िता को कार में लेकर दिल्ली आए थे। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पीड़िता ने पहले महिला हेल्पलाइन से मदद मांगी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। महिला का मेडिकल करवाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला अपने पति के साथ पिछले छह माह से किराए के मकान में गाजियाबाद इलाके में रहती है। उसका पति ट्रक चालक है और इस समय मध्यप्रदेश में रहकर काम कर रहा है। महिला को पिछले कुछ दिनों से नौकरी की जरूरत थी, इस वजह से वह नौकरी तलाश रही थी ।
उसका कहना है कि कुछ दिन पहले एक अंजान नंबर से रोहित नाम के व्यक्ति का कॉल आया और वह उसे नौकरी दिलवाने का झांसा देकर दिल्ली ले आया। जिस कार में वह बैठी उस कार में एक और युवक सवार था। आरोप है कि दोनों युवकों ने चलती कार में महिला से बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए।

इन्हें भी पढ़ें:
- दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के द्वादशकर्म में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, भावुक होकर बोले- उनका जाना अपूरणीय क्षति
- मानसिक क्रूरता के पर्याप्त साक्ष्य न हों तो यह तलाक का आधार नहीं बन सकताः Jharkhand High Court
- 2026 Asian Games: भारत के लिए ‘सरप्राइज पैकेज’ साबित हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
- Cricketer पृथ्वी शॉ की सगाई टूटी, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अलग होने की घोषणा की
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी, चार गिरफ्तार



