

पटना।

बिहार सरकार ने 4 जनवरी 2021 से स्कूल और कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। अब 4 जनवरी 2021 से स्कूल के हायर क्लास और कोचिंग संस्थान खुल जाएंगें। यानी 10 महीने के लॉकडाउन के बाद बिहार में फिर से सुचारू रूप से स्कूल खुल सकता है। आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

सरकार द्वारा फेज वाइज स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है। वहीं 8 से 12वीं तक के स्कूल पहले खोले जाएंगे. इसके बाद अगर स्थिति समान्य रही तो नीचे क्लास के बच्चों के लिए भी स्कूल खोला जा सकता है।
बैठक के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि 4 जनवरी से हायर क्लास खोले जाएंगें, उसके 15 दिनों के बाद फिर से समीक्षा की जाएगी, उसके बाद नीचे का क्लास शुरू करने की अनुमति दी जाएगी. साथ हीं बच्चों के बीच मास्क का भी वितरण किया जाएगा।
18 जनवरी से सभी स्कूलों में पहले की तरह होगी पढ़ाई
बिहार सरकार के निर्णय के अनुसार मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि 4 जनवरी से स्कूल,कॉलेज और कोचिंग संस्थान खोल दिए जाएंगें। पहले 9वीं से 12 वीं कक्षा खोली जायेंगी और कॉलेज के फाइनल ईयर तक खुलेंगे। बच्चों को आधे आधे में बांट कर बुलाया जाएगा, जिससे सोशल डिस्टेंसिग मेंटेंन किया जा सके। 18 जनवरी से बाकी कक्षाओं के लिये भी स्कूल और कॉलेज खुलेंगे। स्कूल की जवाबदेही होगी की सोशल डिस्टेंस मेंटेन करायें और मास्क अनिवार्य किए जाएं। सरकारी विद्यालय में 2 मास्क हर स्टूडेंट को शिक्षा विभाग उपलब्ध करायेगा। 4 जनवरी से स्कूल खुलने के एक हफ्ते बाद समीक्षा होगी। हर हफ्ते सरकार समीक्षा करेगी कि स्कूल में बच्चे कैसे रह रहे हैं।
स्कूल खोलने से पहले कोरोना का एसओपी जारी किया जाएगा, जिसके मुताबिक सभी बच्चें और स्टाफ के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा स्कूल में हैंड सेनेटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। वहीं बिहार सरकार सभी स्कूलों को मास्क देगी।
बता दें कि लॉकडाउन के समय से ही बिहार के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद हैं। खासतौर पर कक्षा एक से आठ तक के स्कूल पूरी तरह बंद हैं। यही नहीं कोचिंग भी बंद हैं।



