
New Delhi: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) द्वारा लोकसभा के अंदर बसपा सांसद दानिश अली (Danish Ali) को कहे गए अपशब्दों और दानिश अली पर भी अपशब्दों के इस्तेमाल के आरोप को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने लोकसभा सेक्रेट्रिएट (Lok Sabha Secretariat) की कमिटि को जॉंच का ज़िम्मा सौंप दिया है।

मामले में लोकसभा सेक्रेट्रिएट की कमिटि को जॉंच का ज़िम्मा सौंपे जाने पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है “लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का आभार,उन्होंने दानिश अली प्रकरण में लोकसभा सेक्रेट्रिएट की कमिटि को जॉंच का ज़िम्मा सौंपा । आज यह इसलिए संभव हो पाया क्योंकि लोकसभा में भाजपा का बहुमत है,नहीं तो पहले लोकसभा ने 2006 में RJD-JDU-congress का जूता व माईक मारपीट,2012 में सोनिया गांधी जी की मारपीट व 2014 में तेलंगाना बनने के समय फैटा फाईट व सांसद को घायल देखा,ना कमिटि बनी ना सजा हुई।”

बता दें कि अली के खिलाफ सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने हाल में लोकसभा में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि इस मामले में सांसद दानिश अली पर भी अपशब्दों के इस्तेमाल के आरोप लगे हैं। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने यह भी दावा किया है कि चंद्रयान-3 पर जब चर्चा चल रही थी तब सांसद दानिश अली ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। अली ने भी पीएम को “नीच” कहा। दुबे ने भी ओम बिरला को पत्र लेकर दानिश अली के खिलाफ जांच करने और मामले को एथिक्स कमेटी में भेजने की मांग की थी।
बता दें कि सांसदों के खिलाफ विशेष अधिकार हनन के मामले में एथिक्स कमेटी जरूरी फैसले लेती है।


