
Deoghar: देवघर नगर थाना में फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबध बनाने का मामला दर्ज किया गया है। किशोरी के बयान पर दर्ज मामले में चार नामजद सहित पांच-छह अज्ञात को आरोपित बनाया गया है।

दर्ज मामले में जिक्र है कि किशोरी दुमका जिला की रहने वाली है। वह नगर थाना क्षेत्र स्थित एक मोहल्ला में किराए पर रहती है। एक रिश्तेदार प्रवीण कुमार से उसकी बातचीत होती थी। इसी दौरान उसने उसे मिलने के लिए बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इसी बीच आपत्तिजनक हालत में उसका फोटो खिंच लिया। इंकार करने पर फोटो को वायरल करने की धमकी देकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके कुछ दिनों के बाद फिर से उसे मिलने के लिये बुलाया। यहां पहुंचने पर आसपास रहने वालों ने किशोरी से पूछताछ की तो घटना के बारे में पता चला।

इसके बाद किशोरी ने घर वालों को भी घटना के बारे में बताई। इसी बीच आरोपित के पिता दिलीप प्रसाद साह, नंदन साह, पप्पू साह, बड़ा भाई प्रीतम साह सहित चार-पांच अज्ञात व्यक्ति द्वारा किशोरी के घर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए पुलिस को मामले की जानकारी देने पर जान मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



