New Delhi: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बाद अब हरियाणा (Haryana) की खट्टर सरकार ने भी नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) का ऐलान कर दिया है। यहां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी। ओमीक्रोन (Omicron) के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।
हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया। प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों और अन्य कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोगों के इकठ्ठा होने पर भी रोक लगाई गई है।
वही गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरज, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में 25 दिसंबर से ही नाइट कर्फ्यू लग जाएगा। गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने गुरुवार को ही कोविड की समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद 8 शहरों को नाइट कर्फ्यू के लिए चिह्नित किया गया। पहले इन शहरों में रात 1 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू था।
भारत मे Omicron के 358 केस सामने आ चुके हैं। यह 17 राज्यों में पहुंच चुका है। PM मोदी ने गुरुवार को इस संबंध में समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद राज्यों ने अपने हिसाब से एहतियात बरतना शुरू किया है।