
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर आशीष मिश्रा गिरोह के पांच सदस्य को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। सभी को बस स्टेंड पानी टंकी कैंपस में रंगदारी की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, पांच मोबाइल बरामद किया है।

इसे लेकर नगर थाना में पुअनि अजय कुमार सिंह के बयान पर रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जेल गये सभी अभियुक्त आशीष मिश्रा संगठित अपराधिक गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। पुलिस की पुछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि गैंगेस्टर बाबा परिहस्त की मौत के बाद उसका गिरोह कमजोर पड़ गया। जिसका फायदा उठाकर सरगना आशीष मिश्रा के निर्देश पर हथियार के बल पर शहरी क्षेत्र में दुकानदार, कारोबारी, ठेकेदार एवं जमीन कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का कार्य करते थे। वहीं अवैध लॉटरी खेलवाने का भी कार्य करते हैं।

बताया जाता है कि वसूली के रूपये को आपस में बांटने के साथ- साथ जेल में बंद सदस्यों को बेल कराने एवं परिवार को पंहुचाने का कार्य करते थे।
कौन – कौन गये जेल
जेल जाने वाले अपराधियों में हरदला कुंड दुर्गावाड़ी निवासी रोहित चंन्द्रवशी, संकल्प एजुकेशन के पास बिलासी टाउन निवासी सुमित ठाकुर, माथाबांध पानी टंकी निवासी प्रिंस शर्मा, आशाराम एक्सेस रोड पानी टंकी निवासी अनुभव नरौने उर्फ सोनू नरौने तथा गौशाला रोड झोंसागढ़ी रोड निवासी अभिनव आनन्द के नाम शामिल हैं।


