नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 36 हजार 083 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 493 लोगों की मौत हो गई। स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 37 हजार 927 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी रेट में भी थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 1.88 प्रतिशत रही है। रविवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 21 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, इस बीमारी से अबतक चार लाख, 31 हजार, 225 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 85 हजार, 336 हो गई है। कोरोना से अबतक तीन करोड़, 13 लाख, 76 हजार, 015 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
रविवार को रिकवरी रेट में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट घटकर कर 97.46 प्रतिशत हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 19 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 49.36 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 54.38 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: 15 दिन तक बिजली का काम करने के बाद पैसा मांगने पर मिस्त्री समेत चार से मारपीट
- Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन गंभीर
- दुर्गा पूजा को लेकर Deoghar शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील
- नवरात्र का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना से दूर होते हैं भय और बाधाएं
- Greater Noida में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस



