

नई दिल्ली।

भारत सरकार ने रविवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए रेमडेसिवीर इंजेक्शन (injection Remdesivir) के निर्यात पर रोक लगा दी है। ये रोक देश में कोरोना की स्थिति सुधरने तक जारी रहेगी।

भारत सरकार ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि देश में COVID19 की स्थिति में सुधार होने तक इंजेक्शन रेमेड्सविर और रेमेडिसविर एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) का निर्यात प्रतिबंधित है।

अपने आदेश में भारत सरकार ने आगे कहा कि रेमेडीसविर के सभी घरेलू निर्माताओं को स्टॉक की जानकारी वेबसाइट पर डालने के निर्देश दिया गया है। इसके अलावा औषधि निरीक्षकों को स्टॉक के जांच के निर्देश दिए गए हैं।




