
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा मोहल्ला में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लगभग 1.75 लाख के जेवरात और घर में रखे अन्य सामान कि चोरी कर ली। इसे लेकर थाना में रंजीत कुमार चौधरी ने मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 05 अक्टूबर की शाम 06 बजे के आसपास रिश्तेदार के घर परिवार के साथ छठ का प्रसादी खाने गये थे। रात करीब 09 बजे जब वापस लौटा तो देखा की घर के मेंन गेट का ताला टूटा हुआ है। जब अंदर गये तो कमरे में रखा बक्सा को तोड़कर उसमें रखा सोने के कान का झुमका, मंगटीका, नाकबाली दो पीस वजन लगभग दो भर, चांदी का जेवर लगभग 10 भर की चोरी कर ली गयी गयी है।

जिसकी कीमत लगभग 1.75 लाख। वहीं गैस सिलेंडर, चुल्हा की भी चोरी कर ली गयी। मामले में कहा है कि घर में आने- जाने वाले की पुरी जानकारी रखने वाले के द्वारा ही उसके घर में चोरी को अंजाम दिया गया है। इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


