

नई दिल्ली।

अब कॉलर ट्यून (Caller tune) पर आपको अमिताभ बच्चन की आवाज में दो गज दूरी मास्क है जरूरी… मैसेज नहीं सुनाई देगा। 15 जनवरी से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की जगह महिला आर्टिस्ट की आवाज में कॉलर ट्यून लोगों को सुनाई देगी।

अमिताभ की आवाज की कॉलर ट्यून को अब बदलने का फैसला लिया गया है। अब जब आप किसी को कॉल करेंगे तो कॉलर ट्यून में आपको जसलीन भल्ला की आवाज सुनाई देगी।
ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार अब कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूकता फैलना चाहती है इसीलिए नई कॉलर ट्यून में लोगों को टीके को लेकर जागरूक किया जाएगा और सन्देश दिया जाएगा कि वो किसी भी तरह की अफवाह में न आएं।



