कन्नड़ फिल्मों से पहचान बनाने वाली दिग्गज अभिनेत्री जयंती का निधन हो गया। 76 साल की जयंती ने सोमवार को आखिरी सांस ली। जयंती के बेटे कृष्णा कुमार ने उनके निधन की जानकारी दी।

जयंती ने कई भाषायी फिल्मों में काम किया। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान कन्नड़ फिल्मों से ही मिली। उनके बेटे ने बताया कि वह बीमारियों से जूझ रही थीं और उनसे उबर भी रही थीं, लेकिन इसी दौरान वह जिंदगी की जंग हार गईं।

तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री जयंती को उनके उम्दा अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। वह सात बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और दो बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित हुईं।
Also Reads:
- Jharkhand: आंदोलित डॉक्टरों की 22 अक्टूबर से प्रस्तावित हड़ताल टली, सरकार के साथ वार्ता में कई मांगों पर सहमति
- Deoghar: मारपीट कर 60 हजार के जेवरात छीनने का आरोप
- Deoghar : फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
- Deoghar: देवीपुर में अवैध शराब के दो ठिकानों पर छापेमारी, दो गिरफ्तार
- Deoghar: लूटकांड में विष्णु कुमार दास गिरफ्तार, तीन बालक निरुद्ध



