
Deoghar Municipal Election Result 2026: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए बीते 23 फरवरी को वोट डाले गए और इसके नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं। देवघर नगर निगम के 36 वार्डों के पार्षद और मेयर पद के लिए काउंटिंग जारी है। धीरे-धीरे नतीजे सामने आने लगे हैं।

देवघर नगर निगम से मेयर पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रीता चौरसिया आगे चल रही हैं।

वार्ड नंबर 30 तक की गिनती के अनुसार रीता चौरसिया को 22755 मत प्राप्त हुआ है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवार रवि राउत दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। रवि राउत को 17574 मत और बाबा बलियासे को 11573 वोट प्राप्त हुए हैं।
बाबा बलियासे तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। वही उमाशंकर सिंह 8812 मतों के साथ चौथे स्थान पर है. ऐसे में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रीता चौरसिया 5181 वोटों से आगे चल रही है.


